Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार को विद्यापति सभागार में एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के मुद्दों पर चर्चा की गई. मौके पर अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा, एसआई रंजीत महतो उपस्थित रहे. एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर एंव अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा ने कहा कि पूजा के दौरान पूजा कमेटी के कोई भी पदाधिकारी अथवा सदस्य नशे की हालत में नहीं रहेंगे. विसर्जन जुलूस धार्मिक स्थलों के पास से गुजरते समय डीजे, नारेबाजी आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. जुलूस सड़क के बाई तरफ से होकर ही चलेगा ताकि अन्य वाहनों को दिक्कत न हो. लाइसेंस में तय रूट से ही जुलूस निकलेगा. डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-19-640-metric-tons-of-tmt-scrap-and-truck-looted-from-ghazipur-reached-adityapur/">आदित्यपुर

: लूटा गया 19.640 मिट्रिक टन टीएमटी स्क्रैप व ट्रक गाजीपुर से लाया गया आदित्यपुर

उपद्रवियों पर रहेगी विशेष नजर

[caption id="attachment_427800" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/kiriburu-baithak-1-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> दिशा निर्देश देते एसडीपीओ[/caption] एसडीपीओ ने कहा कि रावण दहन के दिन फायर सेफ्टी हेतु नोवामुंडी से दमकल के वाहन की व्यवस्था करा दी जायेगी. इसके अलावे आयोजन कमेटी बाकी अन्य व्यवस्था अपने स्तर से करके रखेंगे. तमाम पूजा कमेटी अपने-अपने सदस्यों के नाम व सूची किरीबुरु पुलिस को उपलब्ध करा दें. विसर्जन दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक सुनिश्चित हो. अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं दें. अफवाहों की सूचना तत्काल पुलिस को दें. दुर्गापूजा आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाये. समाज में अशान्ति फैलाने वाले तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों की सूचना पुलिस को अवश्य दें ताकि पुलिस उसपर नजर रखे एंव उसकी गलत गतिविधियों को नियंत्रित कर सके. बैठक में मेघाहातुबुरु पूजा कमेटी ने बताया कि 5 अक्तूबर को ऐतिहासिक रावण दहन में हजारों की भीड़ होगी. इसके लिये भीड़ को नियंत्रण करने हेतु सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था पुलिस के तरफ से उपलब्ध कराया जाये. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-rayots-of-dam-affected-area-will-meet-on-september-25/">तांतनगर

: डैम प्रभावित क्षेत्र के रैयत 25 सितंबर को करेंगे बैठक

बैठक में यह रहे मुख्य रूप से मौजूद

बैठक में मुखिया पार्वती किड़ो, मुखिया लीपी मुंडा, मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो, उप महाप्रबंधक अजीत कुमार, अभिजीत कुमार सिंह, डा0 एम एस दास, सहायक महाप्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, अबरार अहमद, राज नारायण शर्मा, अफताब आलम, वीर सिंह मुंडा, प्रफुल्ल मंडल, कनक मिश्रा, संतोष प्रसाद, धर्मेन्द्र झा, आलोक तोपनो, दीपक कुमार, आलम अंसारी, संजीत मिश्रा, सुनीता सिंह, प्रतिमा सिंह, सुरेश पान, अब्दुल उर्फ सोनु, सूरज सिंह, उप मुखिया सुमन मुंडू, समशाद आलम, इरशाद अली समेत की लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही