Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की थाना परिसर में हुई बैठक

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : रामनवमी के मद्देनजर किरीबुरु थाना में थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में काली मंदिर, लोकेश्वर मंदिर, महावीर चौक अखाड़ा के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को रामनवमी की शोभायात्रा के बाबत जानकारी दी. लोगों ने बताया कि उक्त तीनों स्थानों से शोभायात्रा निकाली जायेगी, लेकिन बाहर से आने वाले हैरतअंगेज करतब नहीं दिखायेंगे. शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाली जायेगी. बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त पर्व के दौरान न्यायालय द्वारा तय मापदंड से अधिक ध्वनि में साउंड बॉक्स नहीं बजाया जाये, लोग शराब का सेवन कर शोभायात्रा में शामिल नहीं हों, सरकार द्वारा निर्धारित समय तक शोभायात्रा समाप्त की जाये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/Kiriburu-Thana-Shanti-samiti-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-42nd-foundation-day-of-bjp-celebrated-in-khuntpani/">खरसावां

: खूंटपानी में मनाया गया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट या कहीं से भी कोई साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने संबंधी कार्य करे तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें, स्वयं भी माहौल अशांत करने वालों की रणनीति को सफल नहीं होने दें. उन्होंने कहा कि शहर में जो भी गलत करेंगे उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी. सेल प्रबंधन के अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रबंधन शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध करायेगी और जिस रास्ते से शोभायात्रा गुजरेगी वहां की बिजली आपूर्ति काट दी जायेगी. बैठक में मुखिया रेवती तिरिया, बिरेन्द्र मिश्रा, सूरज सिंह, जलेश्वर गिरी, धर्मेन्द्र झा, शिव कुमार गुप्ता, कनक मिश्रा, पार्वती सिंह, संतोष प्रसाद, सुरेश पान, पूर्ण चन्द्र करुवा, वीर सिंह मुंडा, चुन्नू सिंह, राजू राम रजक, सुरेश पात्रो आदि उपस्थित थे. [wpdiscuz-feedback id="j3wbxmimfy" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही