Search

 
 
 

किरीबुरू : झारखंड सरकार से जनता त्रस्त, भाजपा को देख रही विकल्प के रूप में : सांसद आदित्य साहू

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : राज्यसभा सांसद सह कोल, माइंस एवं स्टील कमेटी के सदस्य आदित्य प्रसाद साहू ने बुधवार को नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा  ग्रामीणों के साथ बैठक करने के बाद लगातार न्यूज से कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है. वह अब भाजपा को अपना मुख्य विकल्प के रुप में देख रही है. उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन वाली इस सरकार के अब तक के कार्यकाल में चौतरफा गिरावट आयी है. जनता को पूरा विश्वास है कि इस सरकार से राज्य व जनता का विकास संभव नहीं है. यहां के गांव, गरीब, किसान, मजदूर जनता का कल्याण व विकास भाजपा ही कर सकती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-state-president-flagged-off-the-campaign-chariot/">चाईबासा

: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रचार रथ को किया रवाना

गृहमंत्री के कार्यक्रम में भारी तादाद में जुटेंगे कार्यकर्ता

सांसद ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 7 जनवरी को चाईबासा में कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसे लेकर पूरे झारखण्ड की जनता उत्साहित है. कोल्हान के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से लाखों लोग गृहमंत्री के कार्यक्रम में स्वेच्छा से भारी तादाद में पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वे खुद पश्चिमी सिंहभूम जिले के तमाम विधान सभा, अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत व बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिल रहे हैं. चाईबासा संसदीय सीट से भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा इस सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही