Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : हाथी के आतंक से रतजगा करने को विवश हैं लोग

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु शहर के चर्च हाटिंग, मेन मार्केट हाटिंग, टीओपी हाटिंग, नया थाना भवन क्षेत्र एवं किरीबुरु शहर से सटा ओडिशा सीमा से सटे बोलानी खदान क्षेत्र में सोमवार रात घंटों जंगली हाथी भटकते रहे. इससे बस्ती के लोग रात भर भयभीत व जगे रहे. लेकिन हाथी ने किसी भी घर को कोई क्षति नहीं पहुंचाई. रात में बस्ति के लोग एवं वन विभाग की टीम टॉर्च व पटाखे के सहयोग से एक हाथी को घंटो भगाते रहे. हाथी एक बस्ती क्षेत्र से भागकर दूसरे बस्ती क्षेत्र में पहुंच जाता था. यह सिलसिला मध्य रात तक चला. इसे भी पढ़ें :अमेरिका">https://lagatar.in/america-firing-in-philadelphia-four-people-killed-many-injured-suspect-in-custody/">अमेरिका

: फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, कई घायल, संदिग्ध हिरासत में

सेल प्रबंधन भी चिंतित

[caption id="attachment_687732" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/04rc_m_3_04072023_1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> रात में हाथी को भगाते हुये[/caption] चर्च हाटिंग के लोग सोमवार रात 9 बजे अपने घरों के बाहर बैठे थे. तभी उक्त हाथी अचानक बोलानी खदान क्षेत्र की जंगलों के बीच से होते हुए उनके काफी करीब पहुंच गया. अचानक सामने हाथी को देख लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इसके बाद हाथी पीसीएस स्कूल के पीछे की ओर चला गया. शहर में निरंतर हाथियों के प्रवेश से लोग आश्चर्यचकित हैं. इससे पहले ऐसी घटना कभी नहीं हुआ था. सेल प्रबंधन भी अपने खदान व आवासीय क्षेत्रों में हाथी की निरंतर बढ़ती गतिविधियों को लेकर परेशान व चिंतित है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-nh-18-and-49-jammed-with-the-beat-of-dhamsa-and-mandar/">बहरागोड़ा

: धमसा और मांदर की थाप के साथ एनएच 18 और 49 को किया जाम
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही