Search

किरीबुरू : भीषण गर्मी से लोग परेशान, लू की चपेट में आकर पड़ रहे बीमार

Kiriburu (Shailesh Singh) : भीषण गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक (लू) की घटना में काफी वृद्धि हुई है. प्रतिदिन लू लगने के मरीज सेल अस्पताल किरीबुरु समेत विभिन्न अस्पतालों व दवा दुकानों में पहुंच रहे हैं. लू लगने से लोग बुखार, दस्त, उल्टी आदि से ग्रसित हो रहे हैं. गर्मी हर वर्ष अपना रिकार्ड तोड़ती जा रही है. लोग अचरज से कहते हैं, ऐसी गर्मी पहले कभी नहीं देखी. इसे भी पढ़ें :विश्व">https://lagatar.in/latehar-awareness-rally-on-world-cycle-day/">विश्व

साइकिल दिवस : लातेहार में निकाली गयी जागरूकता रैली
निरंतर बढ़ते तापमान एंव घटते जलस्तर से सारंडा में रहने वाले लोग एंव वन्यप्राणियों का अस्तित्व खतरे में हैं. वैज्ञानिक स्वयं मान रहे हैं कि भूमिगत जल स्तर घट रहा है, ग्लेशियर सिकुड़ रहे हैं, वातावरण में तापमान की निरंतर वृद्धि हो रही है. पृथ्वी पर पर्याप्त मात्रा में वृक्ष नहीं होने के कारण ऐसी गैसें बढ़ रही है जो पृथ्वी को गरम कर रही है. इस हालात से बचने हेतु जनमानस में चेतना का संचार आवश्यक है. ताकि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को रोका जा सके, अधिक से अधिक वृक्ष लगाना मनुष्य का लक्ष्य होना चाहिए न की काटना.  ऐसी परिस्थिति में हम सब का कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण रूपी पृथ्वी को बचाने का प्रयत्न करें एंव अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगा सुखद व खुशहाल भविष्य का निर्माण करें. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-nttf-rd-tata-institute-of-technology-selected-in-various-companies-including-tata-power-and-tata-blue-scope/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के छात्रों का टाटा पावर व टाटा ब्लू स्कोप समेत विभिन्न कंपनियों में चयन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp