Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : हत्या आरोपी पति को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत मुर्गापाड़ा निवासी चामी नाग (32 वर्ष) की हत्या कर फरार हुआ मृतका का पति तौसीर अहमद उर्फ पिंटू (35 वर्ष) को घटना के कुछ घंटों बाद स्थानीय युवकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. हत्या का आरोपी पिंटू बुधवार सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर किरीबुरु स्थित ओपेन थियेटर में नशे की हालत में सोया था. इसकी जानकारी मिलते हीं कुछ लोग वहां पहुंचे और पिंटू की पिटाई करते हुये उसे घर लाये. इसके बाद लोगों ने पिंटू को पुलिस के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chandils-businessman-dilip-mahato-mysteriously-disappeared/">चांडिल

: रहस्यमय ढंग से लापता हुए चांडिल के कारोबारी दिलीप महतो

नशे की हालत में पिटाई कर दी 

किरीबुरु थाना में पिंटू ने बताया कि मेरी पत्नी हमेशा नशा करती थी. हम मना करते थे लेकिन मेरी बात नहीं मानती थी. बात नहीं मानने से मुझे गुस्सा आता था. इसी गुस्से में नशे की हालत में उसकी पिटाई कर दिये जिससे उसकी मौत हो गई. वह नशे की हालत में पुलिस से कहता रहा कि उससे गलती हो गई उसे छोड़ दे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-all-the-goods-burnt-to-ashes/">आदित्यपुर

: शॉट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जल कर खाक

चारों बच्चों को अब देखने वाला कोई नहीं है

[caption id="attachment_523575" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/11rc_m_6_11012023_1-1-300x182.jpg"

alt="" width="300" height="182" /> मृतका के चारों मासूम बच्चे.[/caption] दूसरा बड़ा सवाल है कि मृतका चामी नाग के चार छोटे व मासूम बच्चे मो. मजीद अहमद उर्फ अरशद, अलीजा उर्फ छोटी, लीजा उर्फ मोटी एंव आयुष का भविष्य क्या होगा. पिता मुस्लिम एंव मां आदिवासी समुदाय से हैं. बच्चों के दादा अंजार अहमद किरीबुरु के पूर्व सेलकर्मी थे. सेवानिवृत्त के बाद वह बिहार के शिवहर जिला स्थित सुगिया गांव में रहते हैं. सभी की यहीं चिंता है कि इन चारों बच्चों का क्या होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mou-will-be-signed-between-womens-university-and-idtr/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी और आईडीटीआर के बीच होगा एमओयू
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही