Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सांस्कृतिक कार्यक्रम दोगोला चैता में रात भर झूमते रहे लोग

Kiriburu(Shailesh Singh) : भारतीय भोजपुरी सांस्कृतिक मंच, महावीर कीर्तन मंडली, किरीबुरू के तत्वावधान में दुर्गापूजा पंडाल में दो गोला चैता का शुभारम्भ किया गया.मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक राम सिंह, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रसिद्ध भोजपुरी संस्कृति प्रेमी स्व. लाल बचन यादव को श्रद्धांजलि व दो मिनट का मौन रखकर किया गया. इसे भी पढ़ें :    आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-senior-citizens-association-is-running-a-campaign-to-provide-pension-to-the-elderly/">आदित्यपुर

: वरिष्ठ नागरिक संघ वृद्धों को पेंशन दिलाने को लेकर चला रहा अभियान

चैता में कृष्ण और राधा के विरह का भी होता है जिक्र

[caption id="attachment_611627" align="aligncenter" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/do-gola-chaita.3-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" /> मंचासीन पदाधिकारी.[/caption] अपने संबोधन में कमलेश राय ने कहा की भारत विविधताओं में एकता का देश है. इस देश में विभिन्न भाषा-भाषी, संस्कृति, वेश-भूषा को मानने वाले लोग अपनी अलग-अलग संस्कृति के जरिये बेहतर दृश्य प्रस्तुत करते रहे हैं. चैत महीना अथवा चैता ऋतु परिवर्तन, प्रकृति व पर्यावरण प्रेम के रूप में जाना जाता है. पतझड़ बीत चुका होता है और वृक्षों और लता में नई-नई कोपलें आ जाती हैं. चैत महीने में राम का जन्मोत्सव होने के कारण राम का वर्णन चैता गीतों में तो आता है परंतु इसमें कृष्ण और राधा के विरह का भी जिक्र होता है. इन गीतों में शिव पार्वती के भी संवाद कर्णप्रिय लगते हैं. इसे भी पढ़ें :   मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-18-year-old-youth-died-after-falling-from-the-train/">मनोहरपुर

: ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत

हर-हर रामायण मंडली व महावीर किर्तन मंडली के बीच आयोजित

यह दो गोला चैता बड़बिल की हर-हर रामायण मंडली एवं किरीबुरु की महावीर किर्तन मंडली के बीच आयोजित किया गया. किरीबुरु की तरफ से झारखण्ड के व्यास संजय पासवान एवं बड़बिल की तरफ से व्यास रानू भारती द्वारा भोजपुरी लोग गीतों के जरिये प्रभु श्री राम, हनुमान, शंकर, पार्वती, राधा कृष्ण आदि का गुनगान किया गया. गायकों के गीतों पर महिला नर्तकी व स्थानीय लोग रात भर नाचते व झूमते नजर आये. इस दौरान कमिटी के उपाध्यक्ष बदन गिरी, सचिव अरविन्द कुमार सिंह, अजय गिरी, शुक्ला जी, शंभू हाजरा, महाकांत झा, राजकपूर गुप्ता, महाजन चौधरी, बसंत सिंह, वृजनाथ प्रसाद, रामाधार सिंह, शिव कुमार गुप्ता, जलेश्वर गिरी आदि सैकड़ों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-senior-citizens-association-is-running-a-campaign-to-provide-pension-to-the-elderly/">आदित्यपुर

: वरिष्ठ नागरिक संघ वृद्धों को पेंशन दिलाने को लेकर चला रहा अभियान         
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही