Search

 
 
 

किरीबुरु : उपरुम जुमुर-2023 में शामिल होने के लिए रवाना हुये लोग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी हो समाज युवा महासभा द्वारा चाईबासा के फॉरेस्ट प्रशिक्षण केन्द्र के सामने तांबो चौक के पास "हो" समाज मिलन समारोह उपरुम जुमुर-2023 कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया जा रहा है. इसमें शामिल होने आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरु एवं किरीबुरु के लोग दोनों शहरों से अलग-अलग बसों में सवार होकर चाईबासा रवाना हुये. उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रदर्शनी पर प्रकाश, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, रोजगार, समाज की आंतरिक कुरीतियों, सामाजिक जागरुकता, हो भाषा रथ रवाना, हेल्पलाइन नम्बर जारी करना, टीशर्ट एवं महासभा का लोगो लॉन्च, भाषा-संस्कृति एवं पर्व-त्योहार पर संदेश, सांस्कृतिक झांकी आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-steal-bag-of-tatanagar-woman-passenger-at-jasidih-station/">जमशेदपुर

: जसीडीह स्टेशन पर टाटानगर की महिला यात्री का चोरों ने बैग उड़ाया
मेघाहातुबुरु से उक्त कार्यक्रम हेतु रवाना होने वालों में रोयाराम चाम्पिया, अमर सिंह सुंडी, जगन्नाथ चातर, बीरबल गुड़िया, सरगेया अंगारिया, शांतनु बिरूली, एस आर चातर, मनोज बिरूली, दामू सोय, लखन चाम्पिया, एलआर गिंडुवा, संदीप तिउ, दुल्लू हेसा, अर्जुन सिंह पूर्ति, रवींद्र नाथ चातर, सुनील गागराई, महेंद्र होनहागा, दिनेश बिरुवा, बादल भूमिज, चक्रो सिंकू, बचन सिंह पूर्ति, गुलाब हाइबुरु, रेन्सो सुंडी, मदन सिंकू, नरेश लागुरी, भगवान लागुरी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही