Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मानव तस्कर से नाबालिग छात्रा को एस्पायर संस्था के लोगों ने कराया मुक्त

Kiriburu (Shailesh Singh) : एस्पायर संस्था के बेहतर प्रयास की वजह से एक नाबालिक छात्रा को मानव तस्करों से मुक्त कराया गया. आनंदपुर प्रखंड अन्तर्गत एक गांव की उक्त छात्रा को एक महिला मानव तस्कर गुमराह कर ट्रेन से मुम्बई लेकर जा रही थी. महिला ने छात्रा के अभिभावकों को इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी थी. इस मामले की जानकारी जब एस्पायर के सदस्यों को मिली तो उसने महिला मानव तस्कर से फोन पर सम्पर्क साधा और उसे मुक्त कराने में सफलता पायी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-non-bangla-speaking-people-are-also-showing-interest-in-learning-bengali-sunil-kumar-de/">जमशेदपुर

: गैर बंगभाषी भी बंगला सिखने में दिखा रहे रहे रूचि- सुनील कुमार दे

बहला-फुसलाकर ले जा रहे थे मुंबई

एस्पायर के पदाधिकारी राजेश लागुरी ने बताया कि बीते छह मई से ही एस्पायर संस्था के सभी टीम के सदस्यों द्वारा आनंदपुर प्रखंड के सभी विद्यालयों में चल रहे वार्षिक परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं का शत फीसदी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिदिन अनुपस्थित बच्चों को फॉलो कर विद्यालय तक पहुंचाने का कार्य चलाया जा रहा था. इसी दौरान पता चला की 10 मई को हरता पंचायत के ओसंगी गांव की एक नाबालिक छात्रा विद्यालय जाने के बहाने से घर में बिना बताएं कही चली गई. कुछ बाल तस्कर उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले जा रहे थे. यह जानकारी मिलते ही टीम उसका पता लगाने में जुट गई. उनके संपर्क नंबर के द्वारा उससे बात करने पर पता चला कि वे सभी ट्रेन से बच्ची को मुंबई ले जाने के लिए रवाना हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-non-bangla-speaking-people-are-also-showing-interest-in-learning-bengali-sunil-kumar-de/">जमशेदपुर

: गैर बंगभाषी भी बंगला सिखने में दिखा रहे रहे रूचि- सुनील कुमार दे

संस्था के लोगों ने दी चेतावनी 

उसके बाद मनोहरपुर के ब्लॉक कोर्डिनेटर राजेश लागुरी ने बच्ची को सुरक्षित वापस लाने के लिए फोन के माध्यम से चेतावनी दी. साथ ही यह भी कहा गया कि यदि बच्ची वापस नहीं आएगी तो उन पर कानूनी कर्रवाई की जाएगी. अंत में वे डर कर बच्ची को वापस पहुंचाने पर सहमत हुए. छात्रा को रायपुर से दूसरे ट्रेन से राउरकेला तक पहुंचाया. जिसके बाद मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा पंचायत के जीपीसीएम शंभू महतो उस बच्ची को लाने के लिए राउरकेला गए और शाम की ट्रेन से वापस लाया गया. छात्रा को मनोहरपुर के रायकेरा स्थित बालिका आवासीय सेतु पाठ्यक्रम विद्यालय में रखा गया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-wild-elephants-are-getting-furious-due-to-chase-on-the-border/">बहरागोड़ा

: सीमा पर खदेड़ा-खदेड़ी से उग्र हो रहे हैं जंगली हाथी
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही