Search

 
 
 

किरीबुरू : चर्च हाटिंग के लोगों ने वनभोजनी पर्व के दौरान बस्ती से भूत-प्रेत भगाया !

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू स्थित चर्च हाटिंग के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी संस्कृति व परंपरा से जुडपा वनभोजनी पर्व मनाना प्रारम्भ किया है. शनिवार की मध्य रात्रि बस्ती के लोगों ने घर की साफ-सफाई की. इसके बाद पुरानी हंडी, टीना को बाह किया तथा टीना, थाली बजाते हुए रात भर शहर से भूत-प्रेत व बाहरी आत्मा को भगाने का कार्य करते रहे, ताकि स्थानीय लोग निरोग रहें. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/jpsc-after-chatra-question-paper-leaked-in-jamtara-answer-sheets-are-being-filled-openly-outside-centre-video-viral/">JPSC

: चतरा के बाद जामताड़ा में प्रश्न पत्र लीक, केंद्र के बाहर खुलेआम भरवाये जा रहे उत्तर पुस्तिका, वीडियो वायरल
इसके बाद रविवार को समुदाय के लोग अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ पास के जंगल में अलग अलग हिस्सों में बंट कर गये, और खाना बनाकर परिवार साथ खाया. आज बस्ती के लोग अपने घरों में चूल्हा नहीं जलायेंगे, बल्कि जंगल में ही खाना बनाकर खायेंगे. वनभोजनी के बाद जंगल की विशेष औषधीय जड़ी को सभी लोगों के घरों के दरवाजे अथवा चौखट के सामने गाड़ा जायेगा, ताकि लोगों के घरों में भूत-प्रेत जैसी दूषित आत्मा का प्रवेश नहीं हो. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-uproar-after-death-of-student-in-birsa-agricultural-university/">रांची:

बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत के बाद हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही