Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : बजरंग बली की प्रतिमा का दिशा बदलने व प्राण-प्रतिष्ठान कार्य में जुटे कमिटी के लोग

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू महावीर चौक स्थित भगवान बजरंग बली की विशाल प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रतिमा का दिशा बदलने के कार्य में लोकेश्वर मंदिर कमिटी एवं स्थानीय लोग लगे हैं. 2 जून को सेल किरीबुरू के सिविल विभाग के महाप्रबंधक डीबी जयकर एवं सेल के ठेकेदारों से कमिटी के लोगों ने तकनीकी मदद ली. उक्त अधिकारियों ने बजरंग बली की प्रतिमा का निरीक्षण किया. कुछ दिन पूर्व बनारस से आए विद्वान पंडितों ने कमिटी को सलाह दिया था की उक्त प्रतिमा गलत दिशा में स्थापित किया गया है. इसलिए इस प्रतिमा का दिशा परिवर्तित कर बजरंग बली का चेहरा दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-trailer-breakdown-on-the-middle-of-the-road-in-chowka-jammed/">चांडिल

: चौका में बीच सड़क पर ट्रेलर हुआ ब्रेकडाउन, लगा जाम

22 से 26 जून के बीच होगा प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा

इसके बाद कमिटी अब बजरंग बली की प्रतिमा की दिशा बदलने का कार्य प्रारम्भ की है. इस कार्य के लिए सेल अधिकारियों व ठेकेदारों की मदद ली जा रही है. दिशा परिवर्तन होने के बाद प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठान 22 से 26 जून के बीच आयोजित होगा जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है. इस दौरान महाप्रबंधक डीबी जयकर, ठेकेदार रामाधार सिंह, एलके मिश्रा, छोटू सिंह, राजकुमार गुप्ता, जलेश्वर गिरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही