Search

 
 
 

किरीबुरू : दिल्ली में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे आदिवासी कल्याण केन्द्र के लोग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के सदस्य दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे. हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाना है. इस धरना में शामिल होने के लिए 19 अगस्त को आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के लोग प्रस्थान करेंगे. इसके पूर्व शुक्रवार को आदिवासी कल्याण केन्द्र परिसर में सह सचिव सतीश कुमार बोइपाई की अगुआई में जाहेर स्थल देशाउली में पूजा-अर्चना की गई और सफलता का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान दिउरी संजय हेस्सा, हीरालाल सुंडी,आजाद सिंकु, गोपी लागुरी, बलभद्र बिरूली, केएल सुंडी, महेश्वर नाथ लागुरी, दशरथ लागुरी, श्याम बिरुवा, सुदाम नायक, बसंती हेंब्रम, नीलिमा पुरती, सुमन सिधु, पदमनी लागुरी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-day-demonstration-of-ho-samaj-at-delhis-jantar-mantar-on-august-21/">जमशेदपुर

: हो समाज का दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय प्रदर्शन 21 अगस्त को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही