Search

 
 
 

किरीबुरु : बिजली व संचार सेवा ठप रहने से देर रात तक लोग रहे परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 28 जुलाई की रात घंटों बिजली एवं संचार सुविधा ठप रहने की वजह से किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु के लोग परेशान रहे. मध्य रात्रि लगभग 12 बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली. बिजली नहीं रहने से घर के अंदर गर्मी व मच्छरों का प्रकोप भी काफी रहा. सेल के विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि नोवामुंडी से किरीबुरु के बीच बोकना गांव क्षेत्र में 33 केवी विद्युत लाइन पर किसी ने तार फेंक दिया था. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-fearless-criminals-gunned-down-a-grocery-shopkeeper-with-five-bullets/">मुजफ्फरपुर

: अपराधियों ने किराना दुकानदार को पांच गोलियों से भूना
इससे स्वतः तार गिरने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई थी. दूसरी ओर किरीबुरु की संचार सुविधा भी बिजली कटने के साथ ठप हो जाती है. एयरटेल जैसी संचार सेवा देने वाली कंपनियों के मोबाइल टावर में तो डीजी सेट लगा है, लेकिन वह ईंधन बचाने के चक्कर में बिजली कटने के बाद डीजी नहीं चलाते हैं. इससे संचार सेवा भी पूरी तरह से ठप हो जाती है. इससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही