Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सारंडा की प्राकृतिक खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुये लोग

Kiriburu (Shailesh Singh) : पर्यटन के सारे संसाधन मौजूद रहने के बावजूद अब तक सारंडा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो पाया है. 10 अक्टूबर की अहले सुबह सारंडा की प्राकृतिक छटा देखने व निहारने वाले लोगों की नजरें इस खूबसूरत नजारे पर निरंतर टिकी रही. सारंडा के इस खूबसूरत नजारे को देखने देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक यहां आते हैं. हल्की वर्षा के बाद मानो सारंडा की खूबसूरती को चार चांद लग जाती है. 700 पहाड़ियों की घाटी के नाम से प्रसिद्ध एशिया का सबसे बड़ा साल व हजारों प्रजातियों के पेड़-पौधों से भरे इस जंगल को जब बादल अपनी आगोश में भरता है तो मानों चारों तरफ बर्फ की चादरें बिछने जैसा नजारा होता है. यही नजारा सारंडा का सबसे खूबसूरत नजारा होता है. जंगलों के बीच से उठते बादल लोगों के आसपास से गुजरते रहते हैं. इन नजारों को लोग अपने आंखों और कैमरे में कैद करने को व्याकुल रहते हैं. https://youtu.be/kA5U9F4Vapg

इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-20-30-crore-loan-disbursed-among-1015-jlgs-in-rajnagar-2/">सरायकेला

: राजनगर में 1015 जेएलजी के बीच 20.30 करोड़ की ऋण वितरित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Saranda-1-750x338.jpg"

alt="" width="750" height="338" /> आज ऐसा ही नजारा सारंडा के सैकड़ों लोग, पुलिस-प्रशासन और विभिन्न कंपनियों के अधिकारी देख मंत्र-मुग्ध हो गये. सभी की जुबान से एक ही आवाज निकली, इस खूबसूरती को किसी की नजर नहीं लगे. सरकार व समाज इस खूबसूरती को बचाने की हरसंभव कोशिश करे और सारंडा को पर्यटन स्थल का ताज पहनाये. सारंडा में ऐसे कई अनोखे स्थान हैं जहां की खूबसूरती बस देखते ही बनती है. पर्यटन की दृष्टि से यह स्थान काफी समृद्ध है. ऐसे में अगर आप खूबसूरत झरनों, पहाड़ों और घने जंगलों में घूमने के शौकीन हैं तो सारंडा के जंगल आपके लिए उपयुक्त जगह है. प्रकृति के अद्भूत नजारे से भरपूर 700 पहाड़ियों एवं घने जंगलों का यह विहंगम दृश्यों और रोमांच से भरा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Saranda-2-750x338.jpg"

alt="" width="750" height="338" /> इसे भी पढ़ें : स‍िमडेगा">https://lagatar.in/simdega-police-took-out-rally-with-school-children-made-aware-of-cyber-crime/">स‍िमडेगा

: पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली रैली, साइबर क्राइम के प्रत‍ि क‍िया जागरूक
सारंडा का शाब्दिक अर्थ सात सौ पहाड़ियां हैं. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित सारंडा लगभग 820 वर्ग किलोमीटर में फैला सघन वन है. खामोशी में डूबे इस जंगल में हरियाली और खूबसूरती का बेजोड़ मेल देखने को मिलता है. ऊँचे, छांवदार, फलदार अनगिनत पेड़ों का वर्चस्व यहां कुछ ऐसा था कि सूरज की किरणें भी धरती पर नहीं पहुंच पाती थी. वहीं पलाश एवं गुलमोहर के सुर्ख लाल फूल जब यहां की धरती को छूते हैं तो लगता है किसी ने लाल कालीन बिछा दी हो. इन सबके अलावे वर्षांत के मौसम में सारंडा का नजारा बिल्कुल ही अलग हो जाता है अर्थात् यहां पेड़-पौधों को अपनी आगोश में लेते तथा शरीर के पास से गुजरते बादल और घने कोहरे का डेरा सारंडा की खूबसूरती को चार चांद लगाती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही