Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : उमस भरी गर्मी से लोग रहे परेशान

Kiriburu (Shailesh Singh) : मंगलवार को उमस भरी गर्मी ने सारंडा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार की शाम हुई हल्की वर्षा व तेज हवाओं से मौसम सुहाना होने के साथ-साथ तापमान में भारी कमी आ गई थी. लेकिन मंगलवार सुबह से ही तापमान में निरंतर वृद्धि होती रही. तेज धूप की वजह से लोग भी सड़कों पर काफी कम ही दिखाई दिए. गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न समानों आदि से सर को ढंक कर आते-जाते दिखाई दिए. हालांकि अन्य शहरों की तुलना में किरीबुरू शहर में गर्मी थोड़ी कम रही. यहां शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री एवं अधिकतम 36 डिग्री देखा गया. बढ़ती गर्मी के कारण शीतल पेय पदार्थ, सत्तू, खीरा, ककड़ी, आइस्क्रीम की भी बिक्री बढ़ गई है. दूसरी ओर निजी विद्यालयों में छुट्टी के बाद बच्चे समर कैंप का आनंद उठा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vector-borne-disease-control-program-organized-at-sadar-hospital-on-national-dengue-day/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही