Search

 
 
 

किरीबुरू : मच्छरों के आतंक से लोग परेशान, मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर हो रही वर्षा, घने कोहरे, तापमान में निरंतर उतार-चढ़ाव एवं मच्छरों के निरंतर बढ़ते प्रकोप की वजह से मौसमी बीमारी व मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. सारंडा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया से ग्रसित हो रहे है. दूसरी तरफ किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु जैसे शहर जो कुछ माह पूर्व तक मच्छर रहित था, लेकिन इस शहर में भी भारी पैमाने पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. दिन के समय भी मच्छर कहीं भी ठीक से बैठने नहीं दे रहे हैं. ऐसी स्थिति पिछले डेढ़ दशक के दौरान पहली बार देखने को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-youths-snatched-the-mobile-from-the-girl-sitting-in-the-auto/">आदित्यपुर

: ऑटो में बैठी युवती से दो युवकों ने की मोबाइल छिनतई

आम नागरिक परेशान

मच्छरों के प्रकोप से किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु के सीजीएम से लेकर आम नागरिक तक परेशान है. लेकिन सेल का स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है. सूत्रों के अनुसार इस समस्या के लिये सेल व उसका अस्पताल प्रबंधन मुख्य रूप से जिम्मेदार है. अस्पताल प्रबंधन मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए जरूरी रसायन का छिड़काव व फौगिंग नियमित करवाता था. लेकिन इस कार्य में लगे कर्मियों को लंबे समय से रसायन उपलब्ध नहीं करा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि सेलकर्मियों व नागरिकों के बढ़ते दबाव के बाद व रसायन मंगाने का आर्डर एक ठेका कंपनी को दिया गया है. इसे आने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है. इसके लिये सारे मशीनों को रेडी कर रखने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-elephant-encamped-near-jojogutu-village-of-saranda-fear-among-villagers/">किरीबुरू

: सारंडा के जोजोगुटू गांव के पास हाथी ने डेरा जमाया, ग्रामीणों में भय
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही