Search

 
 
 

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु में राहगीरों के लिए की गई प्याऊ की व्यवस्था

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखण्ड का मिनी शिमला अथवा काश्मीर कहा जाने वाला किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जैसे शहर में भी अब प्याऊ लगाया जाने लगे तो सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शहर भी अब गर्मी से अछूता नहीं रहा. मेघाहातुबुरु स्थित मीना बाजार शेड में सेल अधिकारी अजीत कुमार, अफताब आलम, चालक अजय पूर्ति, लाखो धनवार, देबु आदि के सहयोग से मिट्टी के घडे़ में नल लगा दो प्याऊ लगाया गया है. यह प्याऊ गर्मी से परेशान राहगीर, ग्रामीणों आदि के प्यास बुझाने हेतु स्थापित किया गया है. इस प्याऊ में प्रतिदिन होटल संचालक राकेश जयसवाल द्वारा पानी भरने का कार्य किया जाता है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-gajan-festival-is-being-celebrated-with-great-pomp-in-manushmudia/">बहरागोड़ा

: मानुषमुड़िया में धूमधाम से मनाया जा रहा है गाजन पर्व

 गर्मी के मौसम में भी ठंड रहता थी

ऐसे तो गर्मी में विभिन्न शहरों अथवा गांव क्षेत्रों में प्याऊ लगाना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन यह किरीबुरु के लिये बड़ी बात है, क्योंकि यहां पहले गर्मी नहीं पड़ती थी. दिन में थोड़ा तापमान बढ़ने के बाद दोपहर से बारिश प्रारम्भ हो जाती थी. इससे गर्मी के मौसम में भी ठंड जैसा नजारा हो जाता था. लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग है. यहां के लोग भी भीषण गर्मी व लू से परेशान हैं. वर्षा बिल्कुल नदारद हो गई है. ऐसे में अब यह प्याऊ लोगों को भारी राहत दे रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-martyr-soul-shanti-mahayagya-from-june-14-for-peace-of-ancestors/">आदित्यपुर

: पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए शहीद आत्मा शांति महायज्ञ 14 जून से
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही