Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : पीएचडी के एसडीओ ने बाईहातु जलमीनार संचालक की ली क्लास, दो वक्त जलापूर्ति का दिया आदेश

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : पीएचडी विभाग (चाईबासा) के एसडीओ प्रभु दयाल मंडल ने सारंडा के छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत डीएमएफटी फंड से निर्मित बाईहातु जल मीनार से पेयजल आपूर्ति पंचायत के सभी गांवों के सभी टोला में नहीं होने संबंधित लगातार न्यूज में छपी खबर को गंभीरता से लिया. उन्होंने उक्त जल मीनार के संचालक को फोन कर जमकर क्लास ली और सभी गांवों के सभी टोला में दिन में दो बार पानी सप्लाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया. जल मीनार के संचालक ने एसडीओ को गुमराह करते हुए बताया कि एक मोटर व स्टार्टर खराब है जिस वजह से दो समय पानी नहीं दिया जा रहा है. उक्त पंचायत के सात टोला में पाइप लाइन नहीं बिछे होने के कारण पानी नहीं पहुंच रहा है. कुछ लोग पानी कनेक्शन लेने से मना कर दिए थे, इसलिए उन्हें कनेक्शन नहीं दिया गया. तितलीघाट के लोग पानी खोल सिंचाई कार्य कर रहे हैं. इस कारण बहदा गांव के आधा ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/heavy-selling-in-the-stock-market-sensex-fell-by-823-points-only-bharti-airtel-on-the-green-mark/">शेयर

बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 823 अंक टूटा, केवल भारती एयरटेल हरे निशान पर

नदी में पानी होने की वजह से कुछ गांव में नहीं हुआ पूरा काम

नदी पार कुछ गांव में समस्या का समाधान करने में देरी होगी. क्योंकि नदी में पानी होने की वजह से काम करने में परेशानी होगी. एसडीओ ने सभी समस्या का अविलम्ब समाधान करा सभी घरों तक पानी पहुंचाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि तितलीघाट के लोग जो पेयजल की पानी का इस्तेमाल सिंचाई कार्य में कर रहे हैं, उसकी तस्वीर खींच कार्रवाई करें. उल्लेखनीय है कि लगातार न्यूज इस समस्या को दो दिन पहले प्रमुखता से छापा था, जिस पर पीएचडी विभाग सक्रिय हुआ है. देखना है कि कितने दिन में इस समस्या का समाधान होता है और सभी ग्रामीणों को पानी मिल पाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही