Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू एंव मेघाहातुबुरु टाउनशिप के चारों तरफ झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रहने वाले हजारों परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. सभी को पानी उपलब्ध कराने के लिए पहल शुरू हो गई है. इसे लेकर क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण करने गुरुवार को पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता अवीक अम्बाला, कनीय अभियंता कामदेव उरांव स्थानीय जिप सदस्य के साथ सेल मेघालया गेस्ट हाउस पहुंचे. कार्यपालक अभियंता ने मेघालया गेस्ट हाउस में एक बैठक कर इस समस्या के समाधान हेतु चर्चा की. बैठक में किरीबुरू के महाप्रबंधक (सिविल) डीबी जयकर, उप महाप्रबंधक उदय भान सिंह राठौर, सहायक महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित टोप्पो, मेघाहातुबुरु के वरिष्ठ प्रबंधक सीताराम महतो, मेघाहातुबुरु उत्तरी की मुखिया लिपि मुंडा, किरीबुरू पश्चिम की उप मुखिया सुमन मुंडू मौजूद थे. इस दौरान सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मेघाहातुबुरु एवं किरीबुरू प्रबंधन के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओडिशा के पचरी स्थित कारो पंप हाउस का निरीक्षण किया. [caption id="attachment_712922" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/27rc_m_95_27072023_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> गेस्ट हाउस में सेल अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों से वार्ता करते अभियंता[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-sanskrit-department-of-kolhan-university-planted-saplings/">चाईबासा
: कोल्हान विवि के संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

Leave a Comment