Search

 
 
 

किरीबुरू : कैंसर पीड़ित मरीज की मदद के लिए आगे आये समाजसेवी संतोष पंडा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत सोनापी गांव के हेंदेबुरु टोला निवासी कैंसर पीड़ित मदन माझी (32 वर्ष), पिता रुईदास माझी को झारखण्ड-ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी संतोष कुमार पंडा ने आर्थिक मदद कर एक बार पुन: मानवता का धर्म निभाया है. उल्लेखनीय है कि कैंसर पीड़ित मदन माझी की स्थिति घर पर अचानक बिगड़ने के बाद 6 अक्टूबर को ग्रामीणों ने मनोहरपुर सीएचसी में इलाज हेतु भर्ती कराया था. [caption id="attachment_442179" align="aligncenter" width="424"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Kiriburu-Cancer-1.jpg"

alt="" width="424" height="677" /> समाजसेवी संतोष पंडा का फाइल फोटो.[/caption]   इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dc-listened-to-peoples-complaints-in-public-meeting/">सरायकेला

: जनता मिलन कार्यक्रम में डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद

मरीज व उसके परिजन अत्यंत गरीब हैं - ग्रामीण

रोगी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल सर्जन ने मदन को मनोहरपुर से सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया. मदन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा जरुरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस दौरान परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से समाजसेवी संतोष पंडा से सम्पर्क कर अपनी समस्या बताई. ग्रामीणों ने बताया की मरीज व उसके परिजन अत्यंत गरीब हैं. मरीज के साथ उन्हें अस्पताल में रहना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-53-unemployed-reached-the-recruitment-camp-in-the-employment-office-for-eight-vacancies/">चांडिल

: आठ रिक्तियों के लिए नियोजनालय में लगे भर्ती शिविर में पहुंचे 53 बेरोजगार

मदन को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों में भेजने का किया जा रहा है प्रयास - समाजसेवी

अस्पताल में रहने के दौरान उनके पास खाने-पीने आदि खर्च के लिए पैसे नहीं है. इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज के परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए संतोष पंडा ने उन्हें तत्काल आर्थिक मदद की. संतोष पंडा से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया की पीड़ित मरीज के परिजन से निरंतर सम्पर्क में हूं. मरीज का आज सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया. संतोष पंडा ने कहा कि मदन को भुवनेश्वर या मुम्बई जैसे शहरों में बेहतर इलाज हेतु भेजने का प्रयास किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही