Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा जंगल से चोरी का स्क्रैप लदा पिकअप वैन जब्त

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु पुलिस ने सारंडा जंगल स्थित सैडल गेट क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप लदे एक पिकअप वैन (जेएच22जी-3059) को बरामद करने में सफलता पाई है. बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप वैन में जो लोहे का स्क्रैप लदा है वह सेल की चिड़ियां खदान की क्रसर का स्ट्रक्चर है. जिसे गैस कटर से स्क्रैप माफियाओं ने काटकर उक्त वाहन से सारंडा के मारंगपोंगा रास्ते बड़ाजामदा की ओर ले जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया. मौके से वाहन का चालक भागने में सफल रहा. जिस वाहन में स्क्रैप लदा है वह मारंगपोंगा गांव निवासी सुखराम बहंदा का बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teasing-the-mother-of-two-children-has-cost-the-security-and-laborers-dearly-the-villagers-of-hathiyadih-have-been-on-strike-since-night/">आदित्यपुर

: दो बच्चे की मां को छेड़ना सिक्योरिटी और मजदूरों को पड़ा भारी, रात से ही धरने पर डटे हैं हथियाडीह के ग्रामीण

कार्यवाही नहीं होने से माफियाओं का मनोबल बढ़ा

उल्लेखनीय है कि सेल की चिड़ियां खदान से बडे़ पैमाने पर स्क्रैप की चोरी निरंतर जारी है. बीते वर्ष भी स्क्रैप, गैस कटर तथा गैस सिलेंडर लदे वाहन को पुलिस ने पकड़ा था. चिड़ियां खदान में खनन, क्रसिंग, स्क्रिंनिंग व माल ढुलाई का कार्य एक ठेका कंपनी को दिया गया है. उसी ठेका कंपनी की क्रसरों को चोर निरंतर गैस कटर से काटकर अन्यत्र बेच रहे हैं. इन स्क्रैप माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही नहीं होने से माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही