Search

 
 
 

किरीबुरू : बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर पिकअप वैन पलटी, कोई हताहत नहीं

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा बाजार स्थित मुख्य सड़क पर बड़बिल जाने वाली मोड़ के समीप एक पिकअप वैन संख्या (ओडी-14 एए- 4171) पलट गई. सड़क पर बने गड्ढे में फंसने व वाहन में अत्यधिक माल लोड होने की वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना गुरुवार की शाम लगभग 5.30 बजे की है. गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बाद स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को किसी तरह से खड़ा किया गया. इसके बाद वाहन पुनः अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-of-gangada-panchayat-getting-sick-daily-due-to-seasonal-disease/">किरीबुरू

: मौसमी बीमारी की चपेट में आकर रोजाना बीमार हो रहे गंगदा पंचायत के ग्रामीण

बड़े-बड़े गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण

लोगों ने बताया कि जब बीच बाजार में लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही वाहन गड्ढे में फंस कर पलट जाये तो सरकार एंव पथ निर्माण विभाग पर सवाल उठना लाजमी है. यह किसी भी सरकार व विभाग के लिये अत्यंत शर्म की बात है. उल्लेखनीय है कि किरीबुरु से जगन्नाथपुर तक मुख्य सड़क दर्जनों स्थान पर अत्यन्त जर्जर हो चुकी है. इसे भी पढ़ें :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-75-years-of-independence-electricity-reached-tonto-village-villagers-jumped-with-joy/">चाईबासा

: आजादी के 75 वर्ष बाद टोन्टो गांव में पहुंची बिजली, खुशी से झुमे ग्रामीण
सबसे खराब स्थिति बराईबुरु हाथी चौक, कारो नदी पुल, बोकना स्थित सतसंग आश्रम पुल, बोकना प्लौट के सामने की पुल, बड़ाजामदा रेलवे क्रोसिंग, बड़बिल रोड, राम मंदिर , भठ्ठीसाई पेट्रोल पंप के समीप पुल से लेकर नोवामुंडी तक की तमामा पुल क्षतिग्रस्त है. सड़कों में बडे़-बडे़ गड्ढे उभर आए हैं जो प्रतिदिन दुर्घटना को आमंत्रित कर रहें है. खराब सड़क की वजह से अब तक दर्जनों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. इसी सड़क मार्ग होकर झारखण्ड-उड़ीसा से लौह अयस्क की ढुलाई प्रतिदिन होती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही