Kiriburu (Shailesh Singh) : बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी (RSETI) ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में चाईबासा स्थित डिलियामार्चा में 13 फरवरी से 22 फरवरी तक सूकर पालन का प्रशिक्षण प्रारंभ होने वाला है. जिसे भी स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण लेना है वह 13 फरवरी से पहले आरसेटी संस्थान, डिलियामार्चा, चाईबासा, में आकर अपना नमांकन करा सकते हैं. नामांकन फोन से भी किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-engineering-and-competitive-mechanism-studies-in-nit-jamshedpur-will-start-from-session-2023/">आदित्यपुर
: NIT जमशेदपुर में इंजीनियरिंग एंड कंपीटिशनल मैकेनिज्म की पढ़ाई सत्र 2023 से होगी शुरू
: शांति सत्यायण महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक [wpse_comments_template]
: NIT जमशेदपुर में इंजीनियरिंग एंड कंपीटिशनल मैकेनिज्म की पढ़ाई सत्र 2023 से होगी शुरू
ये लोग ले सकते हैं भाग
प्रशिक्षण में जो लिख-पढ़ सके, जिसकी उम्र 18 साल से 45 साल के बीच हो वो भाग ले सकता है. आवेदक के पास राशन कार्ड/ बीपीएल कार्ड/ लाल कार्ड/ अंतोदय कार्ड अवश्य हो. आवेदक पश्चिम सिंहभूम जिले का निवासी व असली आधार कार्ड एवं दो फोटो कॉपी, पांच पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, बैंक पासबुक का फोटो कॉपी नामांकन के समय लेकर आना अनिवार्य है. प्रशिक्षण प्रारम्भ से पहले 11 फरवरी तक अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड/ बीपीएल कार्ड/ लाल कार्ड, फोटो और फोन नम्बर निचे दिये गये व्हाट्सऐप नम्बर पर अवश्य भेज दें. यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क एवं आवासीय है. जरुरी कागजात भेजने व फोन पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इस नम्बर पर संपर्क करे - 6204319798, 8789057247, 9113160077, 8210618580 है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-meeting-of-villagers-regarding-shanti-satyayan-mahayagya/">चांडिल: शांति सत्यायण महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment