Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्लांट ए की टीम ने माइनिंग को हराया

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में खेल मैदान मेघाहातुबुरु में छह मई को आयोजित अंतर विभागीय लीग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्लांट ए की टीम ने माइनिंग को 15/7, 15/9 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता व उप विजेता टीम के खिलाडियों को मेघाहातुबुरु के मुख्य महाप्रबंधक आर पी सेलबम, महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने ट्रौफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के बेस्ट राईजिंग खिलाड़ी कृष्णा सोरेन, बेस्ट डिफेंडर प्रवीण केरकेट्टा, बेस्ट स्मेसर्स का पुरस्कार प्रफुल मंडल को दिया गया. प्रतियोगिता में प्लांट-ए, प्लांट-बी, जेनरल-ब्लू, जेनरल-रेड, मेकैनिकल-सर्विसेस, माइनिंग एंव इलेक्ट्रिकल्स की टीमों ने हिस्सा लिया था. [caption id="attachment_304778" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/qqq-300x140.jpeg"

alt="" width="300" height="140" /> दोनों टीम के खिलाड़ी[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-unknown-vehicle-rams-into-scooty-policeman-killed/">किरीबुरु

: अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत

समाज व परिवार के लिये अच्छा है

पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि विभिन्न प्रकार के खेलों का निरंतर आयोजन से शहर का माहौल व वातावरण काफी बेहतर व खुशनुमा हो गया है. पुरुष व महिलाएं अब अपने-अपने काम को खत्म कर मैदान में पसीना बहा रहें है. इससे शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी प्रेम व भाईचारा लोगों में बढ़ रहा है. खेल-कूद से शारीरिक गतिविधियां बढ़ने से हमारे युवा पीढी़ गलत रास्ते पर जाने अथवा गलत स्थानों पर बैठने से बचेंगे. जो समाज व परिवार के लिये अच्छा है. खेल व खिलाड़ियों को बढा़वा देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-holding-tax-will-also-have-to-be-paid-for-the-vacant-land/">आदित्यपुर

: खाली जमीन का भी देना होगा होल्डिंग टैक्स

ये थे उपस्थित

[caption id="attachment_304776" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/sel-ke-adhikari.jpg"

alt="" width="600" height="278" /> अधिकारीगण[/caption] इस दौरान महाप्रबंधक संजय बनर्जी, महाप्रबंधक योगेश राम, महाप्रबंधक मनीष राय, महाप्रबंधक संजय कुमार, उप महाप्रबंधक एस यू मेद्दा, मानस रंजन राउत, मृत्युंजय कुमार, अजीत कुमार, सरत साहू, अभिजीत कुमार, अरविन्द बिन्हा, बीरबल गुड़िया, जगदीप महाराणा, संतोष पंडा, कुलदीप सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही