Search

 
 
 

किरीबुरु : प्लांट-मैकेनिकल ने माइनिंग को 38 रनों से हरा खिताब जीता

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में आयोजित अंतर विभागीय लीग ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में प्लांट-मेकेनिकल ने माइनिंग को 38 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुये प्लांट-मेकेनिकल ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बनाये. लक्ष्य का पीछे करते हुये माइनिंग की टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 100 रन हीं बना पाई. प्रतियोगिता में मेन औफ द सीरिज का पुरस्कार जे साशमल, मेन औफ द मैच एवं बेस्ट कैच का पुरस्कार कुलदीप सिंह, तृतीय स्थान पर जनरल व चौथे पर इलेक्ट्रिकल की टीम रही जिसे भी पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता का सफल आयोजन हेतु खेल सचिव सह महाप्रबंधक भी के सुमन को विशेष पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmms-central-executive-member-hemlal-murmu-warmly-welcomed-in-pakur/">JMM

के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल मुर्मू का पाकुड़ में जोरदार स्वागत
फाईनल मुकाबले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक राजीव बर्मन, विशिष्ट अतिथि सीजीएम एस एस साहा, महाप्रबंधक राजीव बर्मन, महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक ए के पटनायक, महाप्रबंधक विकास दयाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि महाप्रबंधक राजीव बर्मन ने कहा कि स्पोर्ट्स कमेटी ने बेहतर आयोजन किया. खेल के साथ अपने-अपने काम को प्रभावित नहीं करने दिया. महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन हम अपनी लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहे. सभी खिलाड़ी जोश को ऊंचा रखें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drug-addict-youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-sidhgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
महाप्रबंधक विकास दयाल ने कहा कि टीम भावना के साथ सभी अच्छा खेली. आपसी प्रेम व भाईचारा बढा़. खेल के माध्यम से छोटा विवादों को भुलाकर हम दोस्त बन जाते हैं. सीजीएम एस एस साह ने कहा कि हार से हीं आगे बढ़ने की सिख मिलती है. मैदान में खिलाडि़यों को हमेशा कुछ न कुछ सिखने मिलता है. इस दौरान उप महाप्रबंधक जीके नायक, सहायक महाप्रबंधक एन के विश्वास, दिलीप कुमार, डा. मनोज कुमार, मानस रंजन राउत, सरस साहू, संदीप भारद्वाज, मोहन कुमार, अजीत कुमार, अजीत कुमार, सर्वेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, कुलदीप सिंह, आलम अंसारी, संजू सैमसम, मो कैफ, गुलशन, प्रभात मिंज, अफताब आलम, प्रफुल्ल मंडल, रोयाराम चाम्पिया, अशोक मंडल, सुजीत दास, जगजीत सिंह गिल, अरविंद लाल, पीयुष गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही