Search

 
 
 

किरीबुरु : प्लांट मेकेनिकल ने इलेक्ट्रिकल को 9 विकेट से हरा कर अगले दौर में किया प्रवेश

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में आयोजित अंतर विभागीय लीग ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता में प्लांट-मेकेनिकल ने इलेक्ट्रिकल को 9 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये इलेक्ट्रिकल ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 73 रन बनाये. इलेक्ट्रिकल की तरफ से नीरज सोय ने नाबाद 23 गेंद में 20 रन, जी के नायक ने 14 गेंद में 10 रन का योगदान दिया. कुलदीप सिंह ने 2 विकेट लिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-rahul-sinha-inspected-evm-warehouse-gave-many-instructions/">रांची

: डीसी राहुल सिन्हा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लांट-मेकेनिकल की टीम ने 9.4 ओवर में ही 1 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. इसमें अरविंद बिन्हा ने 29 गेंद में 7 चौका की मदद से नाबाद 40 रन एवं राहुल ने 3 चौका की मदद से 25 गेंद में नाबाद 25 रन बनाकर जीत दर्ज की. मैच प्रारम्भ होने से पूर्व मधुमक्खियों ने हमला किया. जिससे स्कोरर गुलशन घायल हुआ, जबकि कई सेलकर्मी बाल बाल बचे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-beldih-youth-murdered-in-parvatipur/">आदित्यपुर

: बेलडीह के युवक की पार्वतीपुर में हत्या
इस दौरान महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक मनीष राय, महाप्रबंधक अरविन्द बिन्हा, उप महाप्रबंधक जीके नायक, सहायक महाप्रबंधक एन के विश्वास, दिलीप कुमार, डा. मनोज कुमार, मानस राउत, मोहन कुमार, अजीत कुमार, सर्वेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, कुलदीप सिंह, आलम अंसारी, संजू सैमसम, मो0 कैफ, गुलशन, प्रभात मिंज, अफताब आलम, प्रफुल्ल मंडल, रोयाराम चाम्पिया, अशोक मंडल, सुजीत दास, जगजीत सिंह गिल, अरविंद लाल, पीयुष गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही