Search

 
 
 

किरीबुरू : वन महोत्सव पर मो स्कूल में किया गया पौधरोपण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु के हिल्टॉप में ओडिशा सरकार द्वारा संचालित मो. स्कूल (मेरा स्कूल) प्रबंधन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छह गुरुवार को वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष व झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने स्कूल में पौधरोपण  कर किया. इसके बाद ओडिशा वन विभाग के सेक्शन ऑफिसर शरत बारीक, मलय के अलावे स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकायें और छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण  किया. वन विभाग के अधिकारी ने सभी को पेड़-पौधे लगाने का उद्देश्य समझाया. उन्होंने एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव क्यों मनाया जाता है उसकी जानकारी दी. इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक सुशांत कुमार बेहरा, बसंत षाड़ंगी, राजेश बेहरा आदि दर्जनों मौजूद थे. [caption id="attachment_690004" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/podh-ropan-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पौधरोपण करते राजेंद्र सिंधिया[/caption] इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mla-gave-water-motor-relief-from-drinking-water-crisis/">डुमरिया

: विधायक ने दिया वाटर मोटर, पेयजल संकट से मिली राहत
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही