Search

 
 
 

किरीबुरु : कुम्बिया स्कूल के क्लास रुम का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे व शिक्षक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के कुम्बिया गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के क्लास रुम की छत का प्लास्टर गिर गया. हालांकि इस दुर्घटना में बच्चे और शिक्षक बाल बाल बच गये. उक्त स्कूल में वर्ग 5 तक की पढ़ाई होती है. नामांकित बच्चों की संख्या 71 है. इन बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय में मात्र दो कमरा है. विद्यालय का दोनों कमरा समेत पूरा भवन पहले से ही जर्जर है. बुधवार को जब क्लास प्रारम्भ हुआ, उसके कुछ देर बाद ही अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर बच्चों के सामने गिर गया. इस घटना के बाद शिक्षक व बच्चों में अफरा-तफरी एवं भय का वातावरण हो गया. सारे बच्चे क्लास रुम से बाहर निकल गये. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे एवं शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी व्यक्त की. [caption id="attachment_762897" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Kiriburu-Kumbia-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> क्लास रूम से बाहर निकले बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/jdus-support-to-womens-reservation-bill-lalan-singh-said-you-are-not-worshiping-women-you-are-worshiping-yourself/">महिला

आरक्षण बिल को जदयू का समर्थन, बोले ललन सिंह- आप नारी वंदन नहीं, अपना वंदन कर रहे

कई बार जर्जर भवन की शिकायत की गई है : ग्रामीण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Kiriburu-Kumbia-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुम्बिया गांव निवासी गोनो चाम्पिया ने कहा कि इस जर्जर भवन को लेकर अनेकों बार मौखिक व लिखित शिकायत की गई, लेकिन शिक्षा विभाग ने आज तक ध्यान नहीं दिया है. विभाग की बड़ी लापरवाही से आज हमारे बच्चों की जान जा सकती थी. शिक्षा विभाग ऐसी अनेक घटनाओं से भी सबक नहीं ले रहा है. वह बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है. अगर हमारे बच्चों का कुछ नुकसान हुआ होता तो हम ग्रामीण विभागीय अधिकारियों की ईंट से ईंट बजा देते. हम बच्चों को स्कूल शिक्षा के लिए भेजते हैं, न कि शिक्षा विभाग व प्रशासन की लापरवाही से जान गंवाने के लिये. इस मामले को सरकार व प्रशासन गंभीरता से लेकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करे. दूसरी ओर हमारे बच्चे सुरक्षित भवन व वातावरण में आगे की शिक्षा कैसे प्राप्त करें, उसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही