Search

 
 
 

किरीबुरु : जेंडर लर्निंग शिविर में महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक किया

 
Kiriburu : जेएसएलपीएस के अधीन संचालित किरीबुरु आजीविका महिला संकुल संगठन की ओर से किरीबुरु स्थित कलगीधर गुरुद्वारा प्रांगण में 16 जून से आयोजित तीन दिवसीय जेंडर लर्निंग शिविर शनिवार को समाप्त हुआ. प्रशिक्षण के अंतिम दिन महिलाओं पर होने वाले विभिन्न प्रकार के अत्याचारों को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन सीएलएफ, ईसी और सैक सदस्यों को आवासीय प्रशिक्षण देने के लिए शुरू किया गया था. इस शिविर का मुख्य लक्ष्य सीएलएफ सदस्यों का सामाजिक लिंग भेदभाव को लेकर जागरुकता और जेंडर एकीकरण को लेकर समझ बनाना एवं मुख्य उद्देश्य जेंडर से जुड़ी मुद्दों को गहराई से समझाना है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-people-took-to-the-road-in-jhumritilaiya-protested-against-the-increase-in-holding-tax/">कोडरमा:

झुमरीतिलैया में सड़क पर उतरे लोग, होल्डिंग टैक्स वृद्धि का किया विरोध
इन मुद्दों के बारे में आत्मविश्वास और मुखरता को बढ़ाना, जिसमें महिलाओं की बहु पहचान से जुड़ी बातों को समझाना था. इस शिविर में सारंडा के करमपदा, नवागांव, भनगांव, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, बराईबुरु, टाटीबा, गुवा आदि क्षेत्रों की विभिन्न महिला समूहों से दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं थीं. इस दौरान प्रशिक्षक सावित्री नायक एवं तुलसी नायक, कनक मिश्रा, रेश्मा कुमारी, यशोदा गुप्ता, आशना बिरुवा, कुलदीप कौर, प्रतिमा सिंह, विभा मिश्रा आदि दर्जनों शामिल थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही