Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सेल की ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरू खदान प्रबंधन द्वारा आयोजित ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. इसमें विमेंस डबल्स मुकाबले में रानी बोयपाई और मिस्टी की जोड़ी ने सनमय सिंह और संगीता की जोड़ी को 21-9, 21-11 के सीधे सेट से हराया. मेंस डबल्स के रोमांचक मुकाबले में मानस रंजन राउत एवं चतुर्भुज पुथाल की जोड़ी ने आयुष एवं संजय बनर्जी की जोड़ी को 21-8, 18-21, 21-19 से तथा मिक्स डबल्स में तिलोत्मा महतो एवं चतुर्भुज पुथाल की जोड़ी ने सनमय सिंह एवं आयुष की जोड़ी को 21-17, 21-18 के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इस प्रतियोगिता में मेघाहातुबुरू शहर की पुरुष व महिलाओं की कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया. अपने संबोधन में सीजीएम आर पी सेलबम ने तीनों प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीमों को विशेष रूप से बधाई देते हुये कहा कि खेल हमारे जीवन में नयी उर्जा एवं आपसी प्रेम व भाईचारा लाती है. खेल शारीरिक व मानसिक सबलता देती है, तनाव दूर करती है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-resurgence-campaign-organization-formed-to-protect-khunkatti-khatiandhari/">चाईबासा

: खूंटकट्टी खतियानधारी की रक्षा के लिए झारखंड पुनरुत्थान अभियान संगठन का हुआ गठन

सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम ने कहा कि खेल में वहीं जीतता या हारता है जो खेलता है. घर के अंदर व बाहर सभी जगह तनाव है, लेकिन खेल हीं सभी तनाव को दूर करता है. सीएजी ऑडिटर विकास गुप्ता ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी है. ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन होना चाहिए. महाप्रबंधक भी के सुमन ने कहा कि खेल दिमाग व शरीर दोनों को सुकुन पहुंचाता है. मौके पर महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक अजय कुमार, एन के विश्वास, अजीत कुमार, डॉ अर्चना बेग, डॉ  मनोज कुमार, सरष कुमार साहू, अभिनाश शर्मा, अभिजीत कुमार, डी परीडा, मृत्युंजय कुमार, बीरबल गुड़िया, एन एन घटवारी,  कुलदीप सिंह आदि दर्जनों महिला व पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही