Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : पुलिस प्रशासन व सीआरपीएफ ने नक्सल प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

Kiriburu (Shailesh Singh) : 10 जून को घोर नक्सल प्रभावित एवं सुदूर क्षेत्र मुफस्सिल थाना अन्तर्गत ग्राम अंजदबेड़ा एवं टोन्टो थाना अन्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका में जिला प्रशासन एवं सीआरपीएफ के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सा शिविर में सदर अस्पताल, चाईबासा की टीम के द्वारा विभिन्न परेशानियों एवं बीमारियों से ग्रसित 135 ग्रामीणों का इलाज किया गया. स्थानीय ग्रामीणों में बुढ़े एवं बच्चों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई. इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा ग्राम तुम्बाहाका अन्तर्गत स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-first-merit-list-for-enrollment-in-chief-ministers-school-of-excellence-released/">जमशेदपुर

: मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की प्रथम मेधा सूची जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही