Search

 
 
 

किरीबुरू : घायल बोटलो कोड़ा को इलाज के लिए पुलिस ने सेल की गुवा अस्पताल में कराया भर्ती

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा के बियुबेड़ा गांव निवासी बोटलो कोड़ा को गुवा थाना पुलिस ने इलाज के लिए सेल अस्पताल गुवा में भर्ती कराया. बोटलो कोड़ा बीते दिनों गांव के समीप जोजोउली जंगल में महुवा चुनने गया था जहां जंगल में पहले से मौजूद चार लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया था. बोटलो कोड़ा जिस जंगल में महुआ चूनने गया था वह जंगल घोर नक्सल प्रभावित है. इस घटना के बाद पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान भी चलाया था. जिन्होने पीटाई की थी उनकी खोजबीन की जा रही है. कुछ दिन पूर्व भी इस क्षेत्र केजंगल में अगरवां गांव की महिलाओं जो पत्ता तोड़ने गई थी, उन्हे भी कुछ संदिग्धों ने दौड़ाया था. उल्लेखनीय है कि बियुबेड़ा, अगरवां, बुंडू आदि गांव टोंटो थाना क्षेत्र अन्तर्गत आता है, जो गुवा थाना सीमा एवं सारंडा एवं कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र की बार्डर पर स्थित है. यह सभी गांव अत्यंत नक्सल प्रभावित है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jhimdi-became-a-source-of-income-for-small-fishermen/">चाईबासा

: झीमड़ी छोटे मत्स्य पालकों के लिए बना कमाई का जरिया
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही