Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार साथ तीन पीएलएफआई नक्सलियों को पकड़ा

Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर  पुलिस ने आनंदपुर थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को नक्सलियों की गतिविधियां के बाबत गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में आनंदपुर एवं मनोहरपुर थाना की पुलिस टीम का गठन कर पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इसी क्रम में पुलिस को पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगने की बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस ने पीएलएफआई के कितने सदस्यों को पकड़ा है, इसका अभी तक खुलासा नहीं कर रही है. इस मामले में पुलिस जल्द हीं खुलासा कर सकती है. इसे भी पढ़ेंमनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-distribution-of-malaria-kit-in-clusters-regarding-eradication-of-malaria/">मनोहरपुर

: मलेरिया उन्मूलन को लेकर क्लस्टरों में मलेरिया किट का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही