Search

किरीबुरू : विस्फोटक लूटकांड में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Kiriburu (Shailesh Singh): बड़ाजामदा ओपी अंतर्गत डीके घोष की बालजोड़ी एवं मेरेलगड़ा स्थित दो मैगजीन हाउस से भारी मात्रा में डेटोनेटर और कोडेक्स फ्यूज लूटने की घटना में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने एक डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. गिरफ्तार किये गये नक्सलियों में जेटेया थाना क्षेत्र के दासो केराई और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के पोन्डे सुरीन शामिल है.

दोनों की निशानदेही पर विस्फोटक बरामद

इस संबंध में किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार दोनों नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. दासो केराई ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बालजोडी और मेरालगड़ा स्थित डीके घोष की मैगजीन लुटने की बात स्वीकार किया तथा पुछताछ के क्रम में गोइलकेरा निवासी पोन्डे सुरीन के शामिल होने की बात बताई. गोईलकेरा पुलिस की सहयोग से पोन्डे सुरीन को पकड़ा गया तथा स्वीकारोक्ति बयान में घटना में संलिप्त होने एवं जंगल में डेटोनेटर से भरा बोरा ढोने के क्रम में एक डेटोनेटर निकालकर घर में छिपाकर रखने की बात बतायी. लुटे गये डेटोनेटर का एक पीस बरामद किया गया. उन्होंने बताया की कई ग्रामीणों को अपने साथ लाकर नक्सली उनसे लूटे गये विस्फोटक ढुलवाये थे. कई को चिन्हित किया गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है.

     छापामारी दल में यह थे शामिल

किरीबुरू के इंस्पेक्टर बिरेन्द्र एक्का, जेटेया थाना प्रभारी बिपिन चन्द्र महतो, थाना प्रभारी जेटेया, गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, गोईलकेरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह,बडा़जामदा ओपी के पुअनि पवन कुमार यादव, नोवामुंडी के पुअनि सुजित कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp