Search

 
 
 

Kiriburu  : बराईबुरु-टाटीबा में संचालित पांच अवैध शराब भटि्ठयों को पुलिस ने किया ध्वस्त

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किरीबुरु थाना प्रभारी मुनाजीर हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अन्तर्गत बराईबुरु एवं टाटीबा गांव क्षेत्र के जंगलों में विशेष अभियान चलाकर पांच स्थानों पर संचालित अवैध महुआ शराब की भटि्ठयों को ध्वस्त कर जावा महुआ, दर्जनों प्लास्टिक के ड्राम, गमला, हंडी आदि सामान को मौके पर नष्ट किया. पुलिस को आते देख शराब माफिया घने जंगलों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों गांव अवैध महुआ शराब का कारोबार के मामले में चर्चित रहे हैं. एक स्थान की भट्ठी को पुलिस ध्वस्त करती है तो माफिया दूसरे स्थान पर नया भट्ठी संचालित करने लगते हैं. यहां बनी महुआ शराब किरीबुरु समेत झारखंड-ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी जाती है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-on-police-remembrance-day-sp-paid-tribute-to-martyred-policemen-and-officers/">Adityapur

: पुलिस स्मरण दिवस पर एसपी ने दी शहीद पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही