Search

Kiriburu: गुवा के समीप सारंडा वन क्षेत्र से तेज धमाके की आवाज, जांच में जुटी पुलिस

Kiriburu (Shailesh Singh): गुवा थाना अंतर्गत सारंडा जंगल के अज्ञात क्षेत्र से बम फटने जैसा आई तेज आवाज के बाद पुलिस-प्रशासन, सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के अधिकारी पड़ताल में जुटे हुए हैं. यह आवाज 29 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास लोगों ने सुनी. आवाज इतनी तेज थी कि लगभग 8-10 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में रहने वाले गांवों के ग्रामीणों ने सुनी. गुवा व सारंडा क्षेत्र के लोगों के अलावे जगन्नाथपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी उसी समय पर तेज आवाज सुनने के साथ धरती व भवन हिलने की बात कही.

20-25 किलोमीटर के दायरे में लोगों ने आवाज सुनी

यह आवाज रहस्य बनी हुई है. लगभग 20-25 किलोमीटर तक के लोगों ने आवाज सुनी व धरती कांपने का अनुभव किया. सारंडा के काशिया-पेचा के ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लगा कि बम फटने जैसी आवाज गुवा व रुंगटा खदान क्षेत्र के जंगल तरफ से आई. घाटकुड़ी व रोवाम क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि आवाज गुवा या ठकुरा-लिपुंगा क्षेत्र के जंगलों से आई. गुवा के लोगों का कहना है कि यह तेज आवाज गुवा खदान के मैगजीन क्षेत्र के जंगलों की तरफ से आई. पुलिस, सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के लोगों ने भी यह आवाज सुनने की बात कही लेकिन उनकी तरफ से कोई फायर या विस्फोट नहीं किये जाने की बात कही जा रही है.

नक्‍सलियों के प्रेशर आईईडी के विस्‍फोट की भी आशंका

दूसरी तरफ ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है. कहीं नक्सली पुलिस को नुकसान पहुंचाने हेतु प्रेशर आइईडी लगाये होंगे, जिसके चपेट में जंगली-पालतू जानवर अथवा कोई आया होगा जिस कारण बम स्वतः फटा हो. लोग तरह तरह की आशंका जता रहे हैं.  पुलिस सत्यता की जांच में लगी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-flying-squad-seized-rs-1-30-lakh-in-adityapur-and-rs-1-68-lakh-in-rajnagar/">आदित्यपुर

: उड़न दस्ता ने आदित्यपुर में 1.30 लाख और राजनगर में 1.68 लाख रुपये किये जब्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp