Search

 
 
 

किरीबुरू : खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारोपी का पता लगाने में जुटी पुलिस, मिले कई सुराग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर के चिड़िया ओपी अंतर्गत तिरला गांव की युवती की दुष्कर्म के बाद नृशंश हत्या के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. इधर, किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में मनोहरपुर, चिड़िया एवं छोटानागरा पुलिस के साथ-साथ सारंडा के विभिन्न गांवों के ग्रामीण भी अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की पहचान व धर-पकड़ के कार्य में निरंतर लगी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस घटना में शामिल अपराधियों ने दुष्कर्म के समय कंडोम का भी इस्तेमाल किया था. घटनास्थल से पुलिस ने दो कंडोम, एक पेन और एक रुमाल बरामद है. अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों सामान इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का हो सकता है. पुलिस मंगलवार की शाम खोजी कुत्ते को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की. खोजी कुत्ता भी उक्त समानों को सुंघकर घटनास्थल से कुछ दूर खेत व जंगल की तरफ गया. लेकिन बीती रात हुई भारी वर्षा की वजह से उसे आगे का रास्ता नहीं मिल सका. पुलिस खोजी कुत्ते के साथ अलग-अलग टीम बनाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस घटना में आसपास गांवों के लोग शामिल हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें  : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-disability-check-up-camp-set-up-in-noamundi-79-people-screened/">चाईबासा

: नोवामुंडी में लगा दिव्यांगता जांच शिविर, 79 लोगों की हुई जांच

ग्रामीण टीम बनाकर कर रहे आरोपियों की तलाश

दूसरी तरफ इस घटना से मर्माहत चिड़िया, गंगदा एवं छोटानागरा पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीण मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग विशेष टीम बनाकर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास में निरंतर लगे है. युवती के साथ मारपीट की घटना को देखने वाले युवकों की भी तलाश प्रारंभ कर दी गई है. ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर मामले का उद्भेदन व आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. क्योंकि इस घटना के बाद से क्षेत्र की काफी बदनामी हुई है. क्षेत्र में ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही