Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना के ठीक पीछे अथवा जगन्नाथपुर के बीच शहर में हब्बा-डब्बा (अवैध जुआ) का संचालन होने से सम्बंधित खबर प्रकाशित होने के बाद पश्चिमी सिंहभूम के एक थाना में पदस्थापित एएसआई प्रधान जी इससे काफी प्रभावित हुए अथवा नाराज हुये यह स्पष्ट करना लगातार न्यूज के लिये मुश्किल है. इस खबर को छापने वाले लगातार न्यूज संवाददाता को एएसआई प्रधान जी ने फोन कर सबसे पहला शब्द यहीं कहा कि आपके इस खबर से वह काफी खुश एवं प्रभावित हैं. उसके बाद उन्होंने कहा कि पूरे झारखण्ड में हब्बा-डब्बा का जो खेल चल रहा है उसे आप बंद करा देते तो उन्हें काफी अच्छा लगता. उन्होंने कहा कि यह झारखण्ड कभी भी सुधरने वाला नहीं है. यहां सभी चीजें पैसे पर बिकती हैं. मिडिया भी इससे अछूता नहीं है. यह भी सही है कि इस अवैध व अनैतिक कार्य को रोकने का दायित्व पुलिसवालों पर है. लेकिन जब उपर से लेकर नीचे तक एवं आप जैसे मिडिया तक इसमें शामिल होंगे तो यह अवैध कारोबार सिर्फ पश्चिम सिंहभूम जिला ही नहीं पूरे झारखण्ड से कैसे समाप्त होगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-adrm-inaugurated-the-31st-district-camp-and-rally-of-bharat-scouts-and-guides/">चक्रधरपुर
: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का 31वां जिला कैंप एवं रैली का एडीआरएम ने किया शुभारंभ
: अंचल कॉलोनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगा बाल मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का 31वां जिला कैंप एवं रैली का एडीआरएम ने किया शुभारंभ
एक पुलिस पदाधिकारी के हैं अवैध कारोबारियों से मधुर संबंध
इधर, जब लगातार न्यूज संवाददाता ने उनसे पूछा कि इस अवैध व अनैतिक कार्यों की रोकथाम की जिम्मेदारी तो सबसे पहले आप पुलिस वालों की बनती है. जब आप ही ऐसे अनैतिक कार्यों को रोकने के बजाए उसे बढ़ावा देने का कार्य माफियाओं से हाथ मिलाकर करेंगे और अनैतिक कार्य करने वालों की सूचना देने वाले सूचनादाताओं के नाम उन माफियाओं तक पहुंचाएंगे तो स्वाभाविक है कि मिडिया व आम लोग भी आपकी तरह ही उस भ्रष्ट धारा में बहकर माफियाओं के साथ हाथ मिलाने लगेंगे. एक सूत्र से बताया कि पश्चिम सिंहभूम जिले में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी के विभागीय सहयोगी महतो जी के मोबाईल का कॉल डिटेल निकाल कर जांच की जाए तो पता चलेगा की उनके संबंध अवैध व गलत गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-childrens-fair-held-in-zonal-colony-utkramed-middle-school-children-showed-talent/">चक्रधरपुर: अंचल कॉलोनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगा बाल मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Leave a Comment