Search

 
 
 

Kiriburu : रांची जा रहे भाजपाइयों को सरकार के इशारे पर रोक रही पुलिस - मधुसुदन तुबिद

 
  • आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता रांची रवाना
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा के सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन तुबिद ने झारखंड सरकार के इशारे पर विभिन्न थानों की पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप लगाया है. भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को रांची के मोहराबादी मैदान में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लेने रवाना हो गए हैं. मधुसुदन तुबिद ने कहा कि भाजपा द्वारा हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रांची में आक्रोश रैली करने वाली है. इस रैली में सारंडा से हमारे नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बस में सवार होकर किरीबुरु से रांची के लिये निकले. सबसे पहले किरीबुरु थाना पुलिस, फिर गुवा थाना की पुलिस ने बराईबुरु में, उसके बाद बड़ाजामदा एवं नोवामुंडी थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस को रोककर उसके चालक का लाइसेंस, बस के कागजात आदि की मांग कर परेशान व रैली में जाने से रोकने का कार्य किया जाता रहा. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-guva-hospital-has-60-beds-and-76-patients-treatment-is-being-done-on-the-ground/">Kiriburu

: गुवा अस्पताल में बेड 60 और मरीज 76, जमीन पर हो रहा इलाज

अवैध कारोबार पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रही है पुलिस

मधुसुदन तुबिद ने कहा कि उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से पूछा कि क्या सिर्फ एक बस में ही गलत लोग सवार हैं या गड़बड़ी है! बाकी वाहनों की जांच क्यों नहीं हो रही है. पुलिस जब अपराध नियंत्रण के प्रति इतनी गंभीर है तो अन्य दिनों और आज भी अवैध व ओवरलोड बिना चालान के बालू, गिट्टी आदि लेकर दिन-रात विभिन्न थाना से पुलिस की मिलीभगत से गुजर रहे हाइवा व अन्य वाहनों को क्यों नहीं पकड़ पा रही है. विभिन्न थाना क्षेत्रों से महज कुछ दूरी पर होटल, ढाबा आदि दुकानों में अवैध तरीके से गांजा, शराब आदि की खुलेआम बिक्री हो रही है. पुलिस इस पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रही है. 22 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी छोटानागरा पुलिस पर स्कॉट करने से इंकार करने का गंभीर आरोप लगाया था. मधुसुदन ने कहा कि सरकार के इशारे पर काम करने वाले सारे पुलिस पदाधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी शिकायत चुनाव आयोग से कर संबंधित क्षेत्र से उन्हें हटवाकर निष्पक्ष चुनाव का आग्रह किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही