Search

 
 
 

किरीबुरू : हब्बा-डब्बा के अड्डे पर पुलिस का छापा, भागे संचालक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर के कोटगढ़ सप्ताहिक हाट-बाजार में खुलेआम हब्बा-डब्बा (जुआ) का संचालन होनी की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की. जेटेया थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जैसे ही धावा बोला वैसे ही हब्बा-डब्बा का संचालन करने वाले लोग व आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. पुलिस ने घटनास्थल से हब्बा-डब्बा की पाली में इस्तेमाल होने वाली चटाई, टोकरी आदि को बरामद किया है. जेटेया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इस खेल का संचालकों में खलबली मची हुई है. पुलिस की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में भारी खुशी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि इस हब्बा-डब्बा के खेल में पड़कर ग्रामीण अपनी मेहनत की कमाई लुटा देते हैं और हाट-बाजार से जरूरी सामान की खरीददारी करने के बजाये उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-new-station-in-charge-anchit-kumar-took-charge-market-committee-welcomed/">मुसाबनी

: नये थाना प्रभारी अंचित कुमार ने संभाला पदभार, बाजार समिति ने किया स्वागत

लगातार कार्रवाई होने से रुक सकता है जुआ

बता दें कि जगन्नाथपुर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में हब्बा-डब्बा संचालन के खिलाफ लगातार न्यूज निरंतर समाचार प्रकाशित करते रही है. इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में यह जुआ का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की यह कार्रवाई बेहतर है लेकिन इसे निरंतर जारी रखने की जरूरत है, ताकि इससे होने वाली गरीबों को नुकसान व घरेलू कलह से बचाया जा सके. थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही