Search

 
 
 

Kiriburu : पुलिस ने नक्सलियों का हथियार किया बरामद

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 23 अक्टूबर को सोनुवा थानान्तर्गत वनग्राम सतपुरी के आस-पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पुरानी एसबीबीएल 12 बोर राइफल बरामद कर किया है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी है. उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर से भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान उक्त हथियार बरामद किया गया है. अभियान दल में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-government-capitalists-at-the-centre-government-of-tribals-poor-and-needy-in-jharkhand-hemant-soren/">Chaibasa

: केंद्र में पूंजीपतियों की सरकार, झारखंड में आदिवासियों, गरीबों, जरूरतमंदों की सरकार – हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही