Search

 
 
 

किरीबुरू : दुष्कर्म व हत्या की घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें - गिलुवा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : चिड़िया ओपी अन्तर्गत अंकुआ गांव के समीप किरीबुरु-मनोहरपुर मुख्य सड़क से एक युवती का अपहरण कर उसका दुष्कर्म व हत्या किया जाना काफी दुःखद है. इस घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम है. उक्त बातें भाजपा अनुसूचित जन जाती के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा ने कही. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस-प्रशासन इस घटना में शामिल दरिंदों को अविलम्ब गिरफ्तार कर मामले की स्पीडी ट्रायल करा उसे फांसी दिलाये. गठबंधन की सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. यहां अब महिलाएं, व्यापारी, पुलिस तक अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-daily-wage-laborer-stabbed-in-azadnagar/">जमशेदपुर

: आजादनगर में दिहाड़ी मजदूर को मारा चाकू

मुख्य मार्ग पर पुलिस गश्ति करें - गिलुवा

अंकुआ की घटना से पूर्व हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में भी एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई. पतरातु में अपराधी डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को गोली मार फरार हो जा रहे हैं. मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि किरीबुरु-मनोहरपुर मार्ग नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद आम लोगों के लिये काफी सुरक्षित माना जाता था. पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई. चिड़िया ओपी पुलिस शहर से बाहर नहीं निकलती है. अगर वह मुख्य मार्ग पर दिन से लेकर देर शाम तक गश्ति करती तो अपराधियों की ऐसी हिम्मत नहीं होती. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार अविलम्ब करे, अन्यथा भाजपा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी. दिन के डेढ़ बजे युवती के साथ मुख्य सड़क पर मारपीट कर अपहरण, बलात्कार व हत्या कर दिया जाना पूरे समाज, पुलिस-प्रशासन व मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-young-man-injured-after-falling-from-the-bridge-the-chief-reached-the-hospital-by-bike/">मुसाबनी

: पुल से गिरकर युवक घायल, प्रमुख ने बाइक से पंहुचाया अस्पताल
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही