Search

किरीबुरू : हॉकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में पोटका व पुरुषों में काल्टा की टीम बनी विजेता

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल, जेजीओएम की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में सीएसआर योजना के तहत आयोजित 7 वां ओलंपियन जयपाल सिंह मुंडा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एचएस काल्टा ने बीआर स्टार क्लब रॉक्सी को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. तृतीय स्थान पर किशोर क्लब पोटका रहा. पुरुष वर्ग में बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार काल्टा के खिलाड़ी सायून आइन्द, बेस्ट गोलकीपर रॉक्सी के खिलाड़ी सलीम डांग एवं मेन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार पोटका टीम के खिलाड़ी दीपक लुगुन को दिया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-1-25-lakh-hanuman-chalisa-recitation-ends/">चाईबासा

: सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन

खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत 

[caption id="attachment_564990" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/JAYPAL-SING-MUNDA-hockey-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> विजेता महिला व पुरुष टीम ट्रॉफी लेते हुये.[/caption] महिलाओं के फाइनल मुकाबले में किशोर क्लब पोटका ने बिंजु आनंदपुर को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. तृतीय स्थान पर सदर चाईबासा की महिला टीम रही. महिला वर्ग में बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार बिंजु आनंदपुर की खिलाड़ी अल्वीन लुगुन, सदर चाईबासा की पिंकी देवगम को बेस्ट गोलकीपर एंव कोलपोटका की खिलाड़ी निकिता तोपनो को मैन ऑफ द सीरिज का दिया गया. विजेता व उपविजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरु के प्रभारी सीजीएम राजीव बर्मन एवं विशिष्ट अतिथि सीजीएम एसएस शाह, जेजीओएम के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक (स्पोर्ट्स) भीके सुमन, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक के बीथापा, महाप्रबंधक एसके सिंह, महाप्रबंधक एके पटनायक, महाप्रबंधक मनीष राय, उप महाप्रबंधक बी कटारिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seraikela-sp-sent-to-hyderabad-for-ips-training/">आदित्यपुर

: सरायकेला एसपी को आईपीएस ट्रेनिंग के लिए भेजा गया हैदराबाद

14 पुरुष और 4 महिला टीमों ने लिया था भाग

प्रतियोगिता में झारखंड व ओडिशा की 14 पुरुष और 4 महिला टीमें भाग ली थी. पुरुष टीमों में बांदुनशा, गुदड़ी, एससीएफसी टेंड्रावली आनंदपुर, सारंडा दीघा, किरीबुरु, केसी कोलपोटका, मिलन क्लब गोईलकेरा, मेघाहातुबुरु (सभी झारखंड), काल्टा एकादश, तमरीया ब्रदर्स, बीआरएससी रॉक्सी (सभी ओडिशा) आदि शामिल थी, जबकि महिला टीमों में चाईबासा, पोटका, किरीबुरु एवं बिंजु आनंदपुर की टीम शामिल थी. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-indefinite-strike-of-temporary-workers-of-hcl-begins/">मुसाबनी

: एचसीएल के अस्थाई मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ये थे उपस्थित

प्रतियोगिता के दौरान उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक राम बाबू डोराडला, जेजीओएम आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार, मुखिया पार्वती किडो़, मुखिया लिपि मुंडा, मुखिया प्रफुल्लित गलोरिया तोपनो, पंसस मुक्ता मुंडू, उप मुखिया सुमन मुंडू, डा0 मनोज कुमार, आलोक वर्मा, सीताराम महतो, हौकी पश्चिम सिंहभूम के अध्यक्ष वीर सिंह मुंडा, सचिव जगदीप माहाराणा, इलियास भेंगरा, जैकब मुंडा, लकारी हेंडे़, जेवियर मुंडू, संतोष कंडुलना, हाबिल भेंगरा, गोल्डेन चेरवा (अम्पायर), बी किस्पोट्टा (अम्पायर), नवल किशोर लुगुन (अम्पायर), दीपक लुगुन (अम्पायर), पी सी माझी, एन एन घटवारी, सेरगिया अंगारिया आदि सैकड़ों उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :माफियाओं">https://lagatar.in/will-mix-the-mafias-into-the-soil-cm-yogi-said-in-the-assembly-in-umesh-pal-murder-case-fir-on-atiq-ahmed-family/">माफियाओं

को मिट्टी में मिला देंगे, उमेश पाल हत्या मामले में विधानसभा में बोले CM योगी, अतीक अहमद परिवार पर FIR
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp