Search

 
 
 

किरीबुरू : बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर तैयारी पूरी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिमी सिंहभूम जिला में 22 से 24 सितंबर तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा होगी. इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्र में सभा करेंगे. इधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी है. भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंगल सिंह गिलुवा ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह चाईबासा परिसदन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मानकी-मुण्डाओं के साथ बैठक के बाद 11 बजे मारवाड़ी स्कूल मैदान, चक्रधरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे जगन्नाथपुर स्थित कोठगढ़ मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 6 बजे सेल की मेघालया गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. यहां सेल अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद रात्रि विश्राम करेंगे. 24 सितंबर को किरीबुरू से अन्यत्र रवाना होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-morality-and-character-are-the-foundation-of-happiness-and-peace-bhagwan-bhai/">जमशेदपुर

: नैतिकता और चरित्र ही सुख-शांति की नींव : भगवान भाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही