Search

 
 
 

किरीबुरू : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीरा यादव हैं, न कि गीता लागुरी : दुर्गावती बोयपाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई ने गीता लागुरी को सारंडा महिला मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाये जाने को अवैध करार दिया है. उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष मीरा यादव को ही असली अध्यक्ष बताया. कहा कि उन्हें इसकी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप से हुई कि उनके निर्देश पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पुतुल पूर्ति ने किरीबुरू जाकर मीरा यादव को हटाकर गीता लागुरी को सारंडा मंडल महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. जबकी उन्होंने किसी मंडल अध्यक्ष को हटाने व किसी को नियुक्त करने संबंधित ऐसा कोई आदेश पुतुल पूर्ति अथवा किसी अन्य को नहीं दिया था. यह कैसे किया गया, इसकी जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-has-to-be-made-a-hub-of-fish-production-manish-kumar/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम को मछली उत्पादन का हब बनाना है – मनीष कुमार

शिकायत से जिला कमेटी को जरूर कराएं अवगत 

उन्होंने कहा की गीता लागुरी भाजपा महिला मोर्चा के साथ जुड़कर कार्य करना चाहती है तो उनका स्वागत है. वे उनसे बात करेंगी एवं जरूरत अनुसार सारंडा मंडल अथवा जिला कमेटी में उनको शामिल कर नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. लेकिन उनका सारंडा मंडल अध्यक्ष के रुप में चयन गलत करना है एवं यह अमान्य है. उन्होंने बताया की जिला कमेटी की बिना अनुशंसा के किया गया यह कार्य पुरी तरह गलत व संगठन विरोधी है. इससे आपसी गुटबाजी बढे़गी. उन्होंने सभी को ऐसे कार्यों से बचने की हिदायत दी है, तथा कोई भी शिकायत होने पर जिला कमेटी को अवगत कराने की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही