Search

किरीबुरु : प्रधानमंत्री ने झारखंड के शहीदों का अपमान किया : बोबोंगा

  • जैंतगढ़ में झामुमो का चुनावी कार्यालय खुला
  • साप्ताहिक हाट में झामुमो ने चलाया जन संपर्क अभियान
Kiriburu (Shailesh Singh) : कोल्हान की धरती बिरसा मुंडा की कर्मभूमि आंदोलन की धरती, शहीद नगरी कोल्हान में प्रधानमंत्री का चुनावी भाषण आधा घंटा का रटा रटाया टेप रिकॉर्ड था. प्रधानमंत्री ने न तो भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान दिया, न झारखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, न आंदोलनकारियों की सराहना की. ये शहीदों का अपमान है. उक्त बातें पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने जैंतगढ़ में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम  में कही. उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों की सबसे बड़ी मांग सरना धर्म कोड को लागू करना है. ये हमारी दुखती रग है. सरना से हमारी पहचान, संस्कृति और सभ्यता जुड़ी है. पर भाजपा के सरना विरोधी, आदिवासी विरोधी और मंडल विरोधी होने पर प्रधानमंत्री ने मुहर लगा दी है. प्रधानमंत्री का पूरा भाषण निर्माणकारी से अधिक विखंडनात्मक रहा. आदिवास-मूलवासी के बीच नफरत की नीव रखने का प्रयास किया गया. आदिवासी समाज सीधा और सच्चा है. ये प्रधानमंत्री के झांसे में आने वाला नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-womens-hockey-league-2024-hockey-odisha-defeated-jharkhand-in-a-thrilling-match/">राष्ट्रीय

महिला हॉकी लीग 2024 : रोमांचक मुकाबले में हॉकी ओडिशा ने झारखंड को हराया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-jaintgad-JMM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सरना धर्म कोड का विरोध किया है. प्रधान मंत्री ने पलायन रोकने, रोजगार देने, कल कारखाने खोलने और आदिवासी उत्थान की कोई बात नही की. भाजपा तो शुरू से आरक्षण विरोधी है. वह आरक्षण छीन कर स्वर्ण वर्ग को लाभ पहुंचाने की योजना बना रही है. जैंतगढ़ में झामुमो का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर नवाज हुसैन उर्फ बिरसा, ज्वाला कोड़ा, प्रखंड अध्यक्ष संदेश सरदार, शरीक राजा, अभिषेक सिकु, मनोज लगुरी, बीस सूत्री अध्यक्ष ललित डोराईबुरु, लक्ष्मी नारायण लागुरी, प्रखंड मीडिया प्रभारी महेंद्र तिरिया आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-rs-5-lakh-seized-from-youth-riding-auto-at-check-post/">गोड्डा

: चेकपोस्ट पर ऑटो सवार युवकों के पास से 5 लाख रुपए जब्त

किरीबुरु एफसी ए एवं किरीबुरु एफसी बी जीते, अगले दौर में पहुंचे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-FC.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु फुटबौल क्लब के तत्वाधान एवं सेल, किरीबुरु प्रबंधन के इन्फ्रास्ट्रक्चरल सपोर्ट से तीन दिवसीय फ्लड लाईट लीग फुटबौल प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, विशिष्ट अतिथि मुखिया पार्वती किडो़, उप मुखिया सुमन मुंडू, शानी हस्सा आदि ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में किरीबुरु एफसी ए ने बाबू ब्वायज को 2-1 से तथा दूसरे मुकाबले में किरीबुरु एफसी बी ने ऐनी ब्वायज को 4-3 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-rs-5-lakh-seized-from-youth-riding-auto-at-check-post/">गोड्डा

: चेकपोस्ट पर ऑटो सवार युवकों के पास से 5 लाख रुपए जब्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-FC-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस प्रतियोगिता में सात टीमें ओल्ड इज गोल्ड, बाबू ब्वाइज, ऐनी ब्वायज हिल्टौप, किरीबुरु एफसी ए, किरीबुरु एफसी बी, केबीआर माइनिंग, ड्रीम इलेवेन भाग ले रही है. इस दौरान रौशन नेताम, लीबुयान बारला, सूरज सिंह, सूर्यकांत मोहंती, ईशान कठोते, सुमित बेहरा, जॉनसन किड़ो, मोहन चातर, शुभम सुम्ब्रई, अनिष बारला, भागरथी हेम्ब्रम आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp