Search

 
 
 

किरीबुरू : निजी दूर संचार कंपनी ने क्षतिग्रस्त की पाइप लाइन, जलापूर्ति ठप

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : संचार कंपनी एयरटेल ने भूमिगत केबल लाइन बिछाने के दौरान जगह-जगह पानी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है. सारंडा के ममार गांव क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई है. जगह-जगह पानी की बर्बादी हो रही है एवं ममार गांव से आगे अंकुआ, टीमरा, स्कूल एवं पुलिस कैम्प तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इस कारण उक्त क्षेत्र के लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-giants-group-members-donated-24-units-of-blood/">चाईबासा

: जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने किया 24 यूनिट रक्तदान

पाइपलाइन दुरुस्त करने की मांग

इस संबंध में गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल ने कहा कि दोदारी जलमीनार से पाइ पलाइन के माध्यम से अंकुआ, टीमरा गांव के सड़क किनारे के घरों के अलावे स्कूल व कैम्प तक पानी पहुंचता था. मुख्य सड़क किनारे से गुजरी इस पाइप लाइन को एयरटेल कंपनी के ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान जगह-जगह तोड़ दिया है. उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइप को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग संबंधित विभाग से की है, ताकि लोगों को नियमित पानी मिल सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही