Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : शिक्षक दिवस के अवसर पर सेल की किरीबुरु खादान प्रबंधन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट सेन्ट्रल स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के पुस्तकालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. बतौर मुख्य अतिथि किरीबुरु के सीजीएम प्रभारी डीके बर्मन, विशिष्ट अतिथि सीजीएम कमलेश राय, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, प्रभारी प्राचार्या नीलम सिंह आदि ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्य व विशिष्ट अतिथि ने सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने तथा उनके उद्देश्य को कुछ अलग कर साकार करने की अपील की. दोनों अधिकारियों ने विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन कुंदन कुमार ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही