Search

 
 
 

किरीबुरू : एनपी कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मेघाहातुबुरु प्रबंधन से नौकरी देने की मांग की

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सात वर्ष पूर्व सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के आवास विस्तारीकरण के काम में लगे कामगारों को एनपी कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर ने रोजगार देने की मांग की है. बोकारो की ठेका कंपनी एनपी कंस्ट्रक्शन के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर मुकुंद ने मेघाहातुबुरु खदान के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कामगारों को क्षतिपूर्ति के आधार पर नौकरी देने की मांग की है. पत्र में मुआवजे के साथ-साथ रोजगार देने की मांग पहले भी की गई थी. लेकिन अब तक कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-children-of-lodhasholi-upgraded-high-school-took-out-prabhat-pheri-on-road-safety/">चाकुलिया

: लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों ने सड़क सुरक्षा पर निकाली प्रभात फेरी

पैसा मांगने पर कंपनी ने काम से भी निकाल दिया

उल्लेखनीय है कि मुकुंद एनपी कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में सेल की मेघाहातुबुरु एवं भिलाई का काम देख रहे थे. काम के दौरान ही दिसंबर - 2018 में उन्हें पैरालिसिस अटैक हुआ था. इसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें सेल अस्पताल किरीबुरू से टीएमएच में भर्ती कराया गया. टीएमएच के बाद वह बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु गये. दुर्घटना करने के दौरान यह घटना घटी थी लोकिन एनपी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने उन्हें इलाज के लिए सिर्फ तीस हजार रुपये की मदद की. इसके अलावा कोई सहयोग नहीं किया, जबकि इलाज में लाखों रुपये खर्च हुये. पैसा मांगने पर कंपनी ने काम से भी निकाल दिया और भरण-पोषण के लिए सहयोग भी नहीं कर रही है. मुकुंद ने बताया कि पीएफ का पैसा भी कंपनी दिलाने में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि कंपनी के काम के लिए मेघाहातुबुरु की बैंक आफ इंडिया से लोन ले रखा है. सप्लायर का लगभग सात लाख रुपया बकाया हैं. इसकी भी देनदारी है. कंपनी इसे देना नहीं चाह रही है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-jyoti-sati-hill-is-decorated-a-fair-will-be-held-on-january-17/">बहरागोड़ा

: ज्योती सती पहाड़ी सज धज कर तैयार, 17 जनवरी को लगेगा मेला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही