Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय के बच्चों के बीच पौष्टिक आहार वितरित

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन ने सीएसआर योजना के तहत शनिवार को प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय मेघाहातुबुरु के बच्चों को 420 पैकेट पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया. यह कार्य सीजीएम आरपी सेलबम के निर्देश तथा जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक राम बाबू डोराडला, एन के विश्वास, राजू बेलन, सरगेया अंगारिया की देखरेख में बच्चों को दिया गया. प्रत्येक पौष्टिक आहार के पैकेट में 50 ग्राम बादाम, 50 ग्राम काजू, 100 ग्राम छुहारा (कुल 200 ग्राम) में दिया गया है. इस विद्यालय में दूसरे चरण में 380 छात्र-छात्राओं को और पौष्टिक आहार का पैकेट अर्थात इस योजना के तहत कुल 800 पैकेट वितरित किए जाएंगे. इसी प्रकार कुमडीह स्कूल एवं बरईबुरु-ततिबा स्कूल के लिए 500-500 पैकेट दिये जाएंगे. उप महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि उक्त तीनों स्कूलों में कुल 360 किलो पौष्टिक आहार वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-symbolic-strike-in-front-of-gamharia-block-and-circle-office-on-may-16/">आदित्यपुर

: गम्हरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना 16 मई को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही